{"_id":"6ad262286d2d9bdaf00b5412","slug":"45-families-in-hasanpur-madanpur-are-eligible-for-the-pradhan-mantri-awas-yojana-roorkee-news-c-5-1-drn1020-1092325-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हसनपुर मदनपुर में 45 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हसनपुर मदनपुर में 45 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को ग्राम पंचायत हसनपुर मदनपुर में खुली बैठक आयोजित की गई। ग्राम प्रधान मोनी सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 250 ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गांव में स्वीकृत 47 आवासों से संबंधित सूची पर चर्चा की गई। प्राथमिक जांच और विचार-विमर्श के बाद 45 आवेदकों को योजना के लिए पात्र माना गया जबकि दो मामलों की जांच जारी है।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने चयनित परिवारों की पात्रता पर अपने विचार रखे। अधिकांश ग्रामीणों ने 45 परिवारों के नामों पर सहमति जताते हुए कहा कि इन परिवारों को पक्के मकानों की आवश्यकता है। कुछ लोगों ने चयनित सूची पर आपत्ति भी जताई। इसके बावजूद बैठक में बहुमत की सहमति के साथ चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल शासन के निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले परिवारों को ही दिया जाएगा। खुली बैठक का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को उनका अधिकार दिलाना और अपात्र लोगों को योजना का लाभ मिलने से रोकना है। शेष दो आवेदनों की भी नियमानुसार जांच की जा रही है।
इस दौरान सहायक समाज कल्याण अधिकारी, एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्रामीण आरती, मोनिका, रूबी, जॉनी देवी, अजय कुमार, अंजेश कुमार, मनोज, सपना, निहाल, रजनी राठी और महावीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।