फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Announcement of picket at SSP office from 26 for demands

मांगों को लेकर 26 से एसएसपी कार्यालय पर धरने का किया ऐलान

Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Announcement of picket at SSP office from 26 for demands
सकौती में आयोजित भाकयू तोमर की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : ROORKEE
सकौती में सोमवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की सभा में किसानों ने सरकार और पुलिस-प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाया। सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि संगठन विभिन्न मांगों को लेकर 26 अगस्त को एसएसपी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस लेने, गन्ने का बकाया भुगतान कराने और गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, गन्ने का बकाया भुगतान मय ब्याज सहित कराने, डीजल-पेट्रोल पर बढ़ी दरें कम करने की दिशा में कदम नहीं उठाएगी, भाकियू (तोमर) धरना-प्रदर्शन जारी रखेगा। जिला अध्यक्ष विकेश बालियान ने कहा कि किसानों को पिछले तीन-चार साल से भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। बैंक मैनेजर क्रेडिट कार्ड को लेकर किसानों को बहुत ज्यादा परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने कहा कि इकबाल शुगर मिल पर पिछले तीन साल का भुगतान बकाया है और किसानों का मात्र दस हजार बकाया होने पर ही बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है। कोरोना काल के चलते देश को भारी नुकसान है, इसलिए किसानों का सभी लोन माफ होना चाहिए। संजीव तोमर ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी चरम सीमा पर है। थानों में कोई भी काम बगैर रिश्वत नहीं होता। क्रॉस केस भी बड़े पैमाने पर किए जा रहे हैं। इससे पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल रहा है। वाहन चेकिंग के नाम पर भी किसानों और आम लोगों का का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed