{"_id":"6a01c6574493a7ca4200752c","slug":"an-unidentified-body-found-in-a-canal-has-been-identified-turning-out-to-be-that-of-a-young-man-from-nainital-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-154972-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नहर में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, नैनीताल का निकला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नहर में मिले अज्ञात शव की हुई शिनाख्त, नैनीताल का निकला युवक
Mon, 11 May 2026 05:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 11 May 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
मंगलौर। गंगनहर के आसफनगर झाल से रविवार देर शाम बरामद हुए अज्ञात शव की शिनाख्त नैनीताल निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त की जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि आसफनगर झाल के पास गंगनहर में एक युवक का शव उतराता दिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया था। सोशल मीडिया और आस-पास के जनपदों में सूचना प्रसारित होने के बाद सोमवार को कुछ लोग मंगलौर कोतवाली पहुंचे। मृतक के परिजनों ने उसकी पहचान मोहित कुमार, निवासी गेटिया सेनिटोरियम, नैनीताल के रूप में की। मंगलौर कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।