फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Alliance Club Roorkee honored teachers

Roorkee News: अलायंस क्लब रुड़की ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Tue, 08 Sep 2026 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Alliance Club Roorkee honored teachers
शिक्षक दिवस के अवसर पर अलायंस क्लब रुड़की की ओर से स्कॉलर्स एकेडमी स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में रेनू अग्रवाल, दीपशिखा धीमान, सुखजिंदर कौर, संजय सिंह रावत, विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना शर्मा एवं स्नेहा नागियान को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर इंटरनेशनल कमेटी चेयरपर्सन अरविंद गुप्ता, जिला गवर्नर अनीता गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष योगेश सिंघल, क्लब अध्यक्ष योगेश गोयल एवं पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र आहूजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed