फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegations of forced recruitment and extortion of huge amounts of money

Roorkee News: जबरन भर्ती करने और भारी भरकम रकम वसूलने का आरोप

Wed, 17 Sep 2025 11:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Allegations of forced recruitment and extortion of huge amounts of money
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद अब इससे जुड़ा एक और मामला सामने आया है। यहां भर्ती महिला के पति ने गंगनहर कोतवाली पुलिस और सीएमओ से शिकायत कर जबरन अस्पताल में भर्ती कराने, छुट्टी नहीं देने व भारी भरकम रकम लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




हकीमपुर तुर्रा थाना कलियर निवासी आजम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी करीब नौ माह की गर्भवती थी। सात सितंबर को वह पत्नी को सिविल अस्पताल रुड़की लेकर पहुंचे। वहां रविवार के कारण उन्हें अन्य सेंटर जाने की सलाह दी गई। इसी दौरान दो लोग उन्हें जबरन ईदगाह चौक स्थित नर्सिंग होम ले गए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यहां योग्य डॉक्टर नहीं थे फिर भी उनसे 20 हजार रुपये जमा कराने के बाद ही पत्नी को छुट्टी देने की बात कही गई। बाद में इलाज और दवाओं के नाम पर कुल 66,300 रुपये ले लिए गए। प्रसव के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक और स्टाफ ने उन्हें धमकाया, कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवाए और वीडियो भी बनवाई। बाद में किसी तरह पत्नी को देहरादून स्थित हायर सेंटर लेकर गए जहां उसका उपचार हुआ। शिकायत पत्र में कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed