{"_id":"6a15a38f67b2437b290fe551","slug":"allegations-of-encroachment-on-fisheries-pond-village-head-appeals-to-dm-roorkee-news-c-5-1-drn1027-980698-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मत्स्य पालन तालाब पर कब्जे का आरोप, ग्राम प्रधान ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मत्स्य पालन तालाब पर कब्जे का आरोप, ग्राम प्रधान ने डीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
टिक्कमपुर गांव के पास स्थित मत्स्य पालन के लिए आवंटित ग्राम समाज के तालाब पर कुछ किसानों ने कब्जा किया हुआ है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से शिकायत कर तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने जिलाधिकारी को दिए शिकायतपत्र में बताया कि टिक्कमपुर गांव के पास खसरा नंबर-105 में स्थित ग्राम समाज की भूमि प्रशासन द्वारा मत्स्य पालन के लिए आवंटित की गई है। साथ ही बताया कि तालाब के आसपास कुछ किसानों की कृषि भूमि भी स्थित है। आरोप है कि कुछ किसानों ने तालाब के अंदर हद लगाकर अवैध रूप से कब्जा करना शुरू कर दिया है।
प्रधान का कहना है कि तालाब की ओर गए किसी ग्रामीण ने किसानों को तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए देखा। इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान कब्जा करने वाले किसानों को मना किया। आरोप है कि इस दौरान किसान नहीं माने और ग्रामीणों के साथ मारपीट करने की धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि किसान लगातार अवैध कब्जा करते जा रहे हैं जिससे मत्स्य पालन कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।