{"_id":"6a3ad0ac3717948791042157","slug":"allegations-of-breaking-into-a-home-a-life-threatening-attack-and-mistreatment-of-a-woman-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1002486-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर में घुसकर जानलेवा हमला, महिला से बदसलूकी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर में घुसकर जानलेवा हमला, महिला से बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन
कुछ लोगों ने लाठी - डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर एक ग्रामीण के घर धावा बोल दिया। आरोपियों ने युवक और उसके भाई व पत्नी की पिटाई की। आरोप है कि, हमलावरों ने युवक की पत्नी के साथ बदसलूकी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और अश्लील हरकत की। पुलिस ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में 14 जून की रात को आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने उनके और उनके भाई की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई उनकी पत्नी की भी आरोपियों ने पिटाई की।
आरोप है कि हमलावरों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ अश्लील हरकत की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -