फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegation of starting construction at night on sealed land

Roorkee News: सील भूमि पर रात में निर्माण शुरू करने का आरोप

Wed, 07 Oct 2026 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Allegation of starting construction at night on sealed land
न्यायालय के आदेश के बाद सील की गई भूमि पर रात के समय कथित रूप से निर्माण कार्य शुरू करने का मामला सामने आया है। मामले में शिकायतकर्ता ने कोतवाली मंगलौर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी रुड़की के न्यायालय में मुकुल कुमार बनाम सुरेंद्र पाल आदि के मामले में सात फरवरी 2023 को अंतिम आदेश पारित हुआ। इसके बाद भूमि के विभाजन के लिए 31 जनवरी 2020 को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित भूमि को लेकर कोई स्पष्ट सूचना दिए बिना निर्माण का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

शिकायत में बताया गया कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से एक अक्तूबर 2026 को उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण करने से रोकते हुए उसे सील किया गया था। मौके के निरीक्षण के दौरान सभी पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चार अक्तूबर की रात करीब एक बजे मुकुल कुमार और उसके मिस्त्री व ठेकेदार ने कथित रूप से सील भूमि पर अवैध तरीके से फिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इसकी सूचना शिकायतकर्ता ने 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी वहां से चले गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद निर्माण कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी मुकुल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed