फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Allegation of extortion in the name of depositing credit card money

Roorkee News: क्रेडिट कार्ड के पैसे जमा कराने के नाम पर वसूली का आरोप

Wed, 29 Jan 2025 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Allegation of extortion in the name of depositing credit card money
उत्तराखंड किसान मोर्चा ने लक्सर एसडीएम को पत्र देकर किसान क्रेडिट कार्ड के पैसा जमा कराने के नाम पर बैंक कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं ने समाधान न होने पर बैंक परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




उत्तराखंड किसान मोर्चा के खानपुर ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी और कार्यकर्ताओं ने लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल को पत्र देकर बताया कि खानपुर में स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों के खाते से संबंधित छोटे-छोटे कार्यों के लिए अवैध वसूली और सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि किसान क्रेडिट कार्ड का पैसा जमा कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। चेतावनी दी कि यदि मामले का जल्द समाधान ना हुआ तो वह आगामी पांच फरवरी को बैंक परिसर में प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में सतवीर सिंह, कामिल प्रधान, सतवीर कुमार, सतीश प्रधान, मुन्नू, संदीप चौधरी, जॉनी आदि शामिल थे। वहीं एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि किसानों की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed