{"_id":"5db9d1cd8ebc3e0179420e79","slug":"all-india-kabaddi-tournament-will-be-held-in-narsan-from-today-roorkee-news-drn32445237","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से नारसन में ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से नारसन में ऑल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। नारसन युवा खेल समिति की ओर से बृहस्पतिवार से आल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट दो नवंबर तक चलेगा। इसमें देशभर से 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।
दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रो कबड्डी यू मुम्बा के कोच उपेन्द्र मलिक ने बताया कि नारसन युवा समिति की ओर से पहली बार ग्राम नारसन में नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। यह टूर्नामेंट 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक होगा। प्रतियोगिता में देशभर से 24 टीमें हिस्सा ले रही है। 100 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाली सभी टीमों को आने जाने का खर्च भी समिति की ओर से ही दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजयी टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही बेस्ट राइडर और बेस्ट कैचर को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता में विवेक चौधरी, किर्शन आर्य, पंकज राठी, टोनी वर्मा, नितिन कुमार, प्रमेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।