{"_id":"5db8849a8ebc3e016c13ba81","slug":"all-arrangements-should-be-done-before-urs-ssp-roorkee-news-drn3243548160","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्स से पहले कर लें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्स से पहले कर लें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त: एसएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरान कलियर। हरिद्वार एसएसपी ने परिवार के साथ कलियर साबिर पाक दरगाह में चादर पोशी कर अमन और चैन की दुआ मांगी। इस दौरान उन्होंने उर्स मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधीनस्थों से तैयारियों का जायजा भी लिया।
हरिद्वार एसएसपी डी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मंगलवार को अपने परिवार और बच्चों के साथ कलियर दरगाह साबिर पाक में चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने अमन, चैन और सलामती की दुआ मांगी। उन्होंने एसपी देहात नवनीत सिंह और सीओ चंदन सिंह बिष्ट से उर्स मेला की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि उर्स से पहले सभी व्यवस्था दुरुस्त किए जाएं और जायरीनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। कहा, 751वें उर्स के लिए पुलिस की ओर से तैयारियां पूरी है। उर्स की व्यवस्थाओं के लिए कलियर में फोर्स आ गई है। जायरीनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसपी देहात नवनीत सिह, सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट, थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर, ईमलीखेडा चौकी प्रभारी अजय शाह, एलआईयू प्रभारी प्रदीप नेगी, धनौरी चौकी प्रभारी एनके बचकोटी, एसआई गिरीश चंद्र, एसआई नीरज मेहरा आदि मौजूद रहे।