फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Alert on information about release of water from Srinagar Dam

Roorkee News: श्रीनगर डैम से पानी छोड़ने की सूचना पर अलर्ट

Sun, 16 Jul 2023 11:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Alert on information about release of water from Srinagar Dam
लक्सर/खानपुर। श्रीनगर डैम मंदाकिनी नदी से पानी छोड़े जाने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से गंगा तटीय क्षेत्र में न जाने की अपील की है। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि रविवार को आपदा कंट्रोल रूम हरिद्वार से जानकारी मिली कि श्रीनगर डैम से गंगा नदी में पानी छोड़ा जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को तत्काल सतर्क कर दें। इसके बाद भिक्कमपुर, गोवर्धनपुर, माडाबेला व बालावाली और खानुपर क्षेत्र में बनाई गई बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे बाढ़ के पानी पर कड़ी निगरानी रखने व हर घंटे उसकी जानकारी आपदा प्रबंधन व परिचालन केंद्र पर देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनाउंसमेंट के माध्यम से ग्रामीणों को सूचना दी गई है। ताकि वह गंगा नदी क्षेत्र में न जाएं। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने भी पुलिस टीम के साथ अनाउंसमेंट के माध्यम से ग्रामीणों को सूचना दी कि वह अपने घरों पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed