फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Bollywood Actor Akshay Kumar do financial help to Roorkee Girl for operation

Roorkee: एक्टर अक्षय कुमार ने दिखाया बड़ा दिल, रुड़की की बेटी को हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए दिए 15 लाख रुपये

Mon, 09 Jan 2023 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 05:43 PM IST
सार

पीएचडी कर रही आयुषि के पैरों में असहनीय दर्द हुआ और पांव सुन्न हो गए। उसे मेदांता अस्पताल गुड़गांव ले जाया गया तो पता चला कि आयुषि का हार्ट केवल 25 प्रतिशत काम कर रहा है।

विज्ञापन
Bollywood Actor Akshay Kumar do financial help to Roorkee Girl for operation
अक्षय कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार ने रुड़की की बेटी आयुषि शर्मा के हार्ट ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के लिए 15 लाख रुपये की मदद की है। आयुषि के दादा एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. योगेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि चार माह पूर्व वनस्थली विद्यापीठ से पीएचडी कर रही आयुषि के पैरों में असहनीय दर्द हुआ और पांव सुन्न हो गए। उसे मेदांता अस्पताल गुड़गांव ले जाया गया तो पता चला कि आयुषि का हार्ट केवल 25 प्रतिशत काम कर रहा है। उसके पैरों की नसों में खून नहीं जा रहा है। इसलिए वह चल नहीं पाएगी।

विज्ञापन


वह ऑपरेशन चेन्नई के एमजीएम हेल्थ केयर के डॉ. बालाकृष्णन से कराने के लिए ले गए। इस इलाज में 50 लाख रुपये से ज्यादा खर्च बताया गया। साहित्यकार श्रीगोपालनारसन ने बताया कि आयुषि के दादा ने प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता मांगी लेकिन उत्तर आया कि चेन्नई का यह अस्पताल केंद्र सरकार के पैनल में नहीं है।
विज्ञापन


समस्त स्रोतों से 30 से 35 लाख रुपये तक जुट भी गए लेकिन चिंता थी कि आगे क्या करें। तभी चाणक्य सीरियल के निर्देशक पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी से संपर्क हुआ। उन्होंने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से बात की। इसके बाद अक्षय कुमार ने 15 लाख रुपये भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed