फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   After killing the young man, the dead body was thrown in the Gangnahar after closing the sacks.

युवक की हत्या कर शव बोरे बंद कर गंगनहर में फेंका

Tue, 28 Dec 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
After killing the young man, the dead body was thrown in the Gangnahar after closing the sacks.
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़े गए युवक की हत्या के आरोपी। - फोटो : ROORKEE
करीब एक माह पूर्व लापता हुए युवक की हत्या कर शव बोरे में बांधकर गंगनहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दंपती और एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं अब तक युवक का शव और अन्य सामान बरामद नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव जौरासी जबरदस्तपुर निवासी महफूज (27) पुत्र मासूम 27 नवंबर को लापता हो गया था। युवक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह बाइक और बैग, कपड़े, मोबाइल और नकदी लेकर घर से बिना बताए चला गया था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 26 दिसंबर को पुलिस युवक की तलाश में भोपा, मुजफ्फरनगर पहुंची थी। यहां किसी ने बताया कि लापता महफूज की परवेज आलम निवासी गांव बाखरनगर, थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर ने हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने परवेज की तलाश की तो पता चला कि वह भोपा के पास गंगनहर पुल के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परवेज को गिरफ्तार कर लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बहन की शादी जौरासी में हुई थी। इसके चलते उसकी महफूज से जान पहचान हो गई थी। महफूज उसकी पत्नी तरमीन से मोबाइल पर बातचीत करता था। पत्नी ने महफूज को कॉल कर बताया था कि उसके पास दस लाख रुपये हैं और वह कुछ पैसों का इंतजाम कर ले तो कोई बिजनेस करेंगे। 27 नवंबर को महफूज एक लाख रुपये व कुछ सामान लेकर बाखरनगर पहुंचा। पैसों के लालच में उसने पत्नी और साले मोनिश निवासी गांव असद नगर, थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर महफूज की हत्या की योजना बनाई। रात में महफूज की चाय में नींद की सात गोलियां मिला दीं। उसे पीकर वह बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक बोरे में डालकर भूसे वाले कमरे में रख दिया। अगले दिन महफूज का शव और बाइक व अन्य सामान को बुग्गी में रखकर भोपा गंगनहर में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि पकड़े जाने के डर से छह दिसंबर को उसने अपने और पत्नी के कपड़े गंगनहर के किनारे रख दिए थे ताकि लोगों को यह लगे कि वह दोनों गंगनहर में डूब गए हैं। इसके बाद दोनों मुजफ्फरनगर में रहने लगे थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने बाइक और शव की गंगनहर में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। साथ ही परवेज आलम की निशानदेही पर उसकी पत्नी और साले को भी बाखरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से गुस्साए परिजनों ने घेरी कोतवाली, हंगामा
युवक की हत्या से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। साथ ही दावा किया कि उनका बेटा जिंदा है। हत्या हो गई है तो पुलिस ने शव, बाइक और अन्य सामान अब तक बरामद क्यों नहीं किया है। इस बीच पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और बताया कि शव और अन्य सामान की तलाश जारी है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन व ग्रामीण शांत हुए और वापस लौट गए।

जौरासी गांव निवासी महफूज की हत्या होने और आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना पर मंगलवार को परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। परिजनों ने कोतवाली का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। इस बीच पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता की। परिजनों ने दावा किया कि उनके बेटे की हत्या नहीं हुई है और वह जिंदा है। जिस दिन वह घर से निकला था, उसके पास करीब तीन लाख से अधिक की रकम थी और कई मोबाइल थे। पुलिस ने जिन तीनों को गिरफ्तार किया है, उन्हें बेटे के बारे में सही जानकारी है, लेकिन पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ नहीं की है। यदि उनके बेटे की हत्या हो गई है तो पुलिस को अब तक शव, बाइक और अन्य सामान क्यों नहीं मिल पाया है। परिजनों ने तीनों से सख्ती से पूछताछ कर मामले की जानकारी करने की मांग की। पुलिस ने उन्हें काफी समझाया तब जाकर वे शांत हुए और घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed