{"_id":"62336b5cb96e591d9937b6b9","slug":"after-holi-worship-combustion-was-done-in-the-evening-roorkee-news-drn4067000199","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पूजन के बाद शाम को किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पूजन के बाद शाम को किया दहन
विज्ञापन
रुड़की में होलिका पूजन करते लोग।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/लक्सर/खानपुर/झबरेड़ा। शहर से देहात तक महिलाओं ने होली के गीत गाते हुए दिन में पहले होलिका पूजन किया। इसके बाद शाम को शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन किया। इस दौरान डीजे पर जमकर डांस किया और भक्त प्रह्लाद के जयकारे लगाए। लोगों ने होलिका दहन के दौरान आतिशबाजी भी की और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
शुक्रवार को शहर और आसपास के गांवों की महिलाओं ने होलिका दहन स्थलों पर पहुंचकर भक्तिभाव से होलिका पूजन किया। पूजन के लिए होलिका स्थल को सजाया गया था। अधिकतर लोगों ने होलिका स्थल पर डीजे की व्यवस्था की थी। कुछ जगह होलिका पूजन के लिए ढोल नगाड़े वाले भी बुलाए गए थे। इस दौरान होलिका स्थल पर पहुंचकर महिलाओं ने होलिका के साथ ही भक्त प्रह्लाद की पूजा कर घर में सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी उम्र की कामना की। भक्तों ने भक्त प्रह्लाद के जयकारे लगाए। शाम को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। इससे पहले लोगों ने डीजे और ढोल नगाड़ों पर जमकर डांस किया। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में जुटा रहा। झबरेड़ा क्षेत्र में भी महिलाओं ने टोली बनाकर होली के मंगल गीत गाए और होली स्थल पर जाकर पूजा अर्चना की।
इसके बाद घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ पवित्र जल चढ़ाकर परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की। होलिका स्थल पर डीजे पर भक्ति भाव वाले भजन बजते रहे जिससे फाल्गुनी बयार में उत्सव वाला माहौल रहा। लक्सर कस्बे और देहात क्षेत्र में महिलाओं ने रोली, गेहूं, हल्दी, आटा, गुड़, दीपक और पुष्प से होलिका का पूजन किया। कस्बे में होलिका स्थान पर शुक्रवार सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुटने लगी थी। कई मोहल्लों में बच्चे डीजे बजाकर मस्ती करते दिखे। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस की सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त था। सीओ बीएस चौहान और कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने पुलिस बल के साथ नगर में गश्त किया।
विज्ञापन
खानपुर में क्षेत्र के गांवों में महिलाओं ने होलिका में दूध, घी, लोबान, गूगल, पूजा सामग्री सहित गाय के गोबर से बनाए गए उपलों की माला चढ़ाई। प्रह्लादपुर स्थिथ श्री दुर्गा माता मंदिर के पुजारी विनोद शर्मा ने बताया कि जो महिलाएं विधिविधान से होलिका की पूजा करती हैं उनके घर भगवान विष्णु का आशीर्वाद बना रहता है। महिलाओं ने होली पर कुल देवता के साथ-साथ क्षेत्रपाल देवता की भी पूजा की।