फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Action should be taken against sugarcane department and committee officials

Roorkee News: गन्ना विभाग और समिति अधिकारियों पर हो कार्रवाई

Sat, 18 Oct 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against sugarcane department and committee officials
किसान क्लब ने मिल पर कानूनी कार्रवाई देरी से करने का आरोप लगाया है। उन्होंने गन्ना विभाग व समिति अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करने की मांग सहायक गन्ना आयुक्त से की है। भारतीय किसान क्लब के अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि मिल प्रबंधन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई देरी से की गई है। किसानों की समस्याओं को हल करवाने के लिए सात साल पहले ही कठोर कदम उठाना जरूरी था। दंडात्मक कार्रवाई से न तो किसानों का बकाया भुगतान रुकता और न ही मिल बंद होती। किसानों का बकाया भुगतान न मिलने में गन्ना विभाग व समिति अधिकारी भी जिम्मेदार हैं उनको क्यों छोड़ दिया गया है। वह सब भी किसानों की अनदेखी होने में शामिल रहे हैं। मिल में चीनी की बिक्री की निगरानी में समिति के कर्मचारियों की तैनाती रहती है फिर उनको बकाया भुगतान न दिलवाने में जिम्मेदार क्यों नहीं माना गया है। उन्होंने गन्ना विभाग व समिति अधिकारियों, कर्मचारियों को भी मिल प्रबंधन के दायरे में लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed