{"_id":"691e0cccd0d4981de80f3e5d","slug":"accused-of-stealing-jewelery-from-a-locked-house-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-838508-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बंद मकान से जेवरात चुराने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बंद मकान से जेवरात चुराने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा में बंद मकान से जेवर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गहने बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शेयर मार्केट में हुए भारी नुकसान की भरपाई के लिए यह चोरी की थी।
17 नवंबर को क्षेत्र निवासी उर्मिला ने पुलिस में तहरीर दी थी कि वह परिवार के साथ देहरादून गई थी। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर अलमारी से जेवर चोरी कर लिए। घटना का पता लगने पर परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसके आधार पर पुलिस को अहम सुराग मिले।
तकनीकी व सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आकाश निवासी आदर्श शिवाजी नगर ढंडेरा, हाल निवासी शिकारपुर, लंढौरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से शेयर मार्केट में निवेश कर रहा था। वहां उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा। नुकसान की भरपाई के लिए उसने परिचित महिला के घर चोरी की योजना बनाई। उसे परिवार के देहरादून जाने की जानकारी पहले से थी। शक से बचने के लिए वह चोरी किए गए जेवरों पर गोल्ड लोन भी लेता था।