फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused of selecting cylinder from Anganwadi sent to jail

Roorkee News: आंगनबाड़ी से सिलिंडर चुनाने के आरोपी को जेल भेजा

Thu, 07 Sep 2023 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of selecting cylinder from Anganwadi sent to jail
पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्र से गैस सिलिंडर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर निवासी नैनावती ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी मोनू व अरुण ने बृहस्पतिवार सुबह ग्राम बहबलपुर हंसोवाला के आंगनबाड़ी केंद्र नंबर तीन के अंदर रसोई का ताला तोड़कर एक गैस सिलिंडर चोरी करके ले जा रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को गैस सिलिंडर चोरी करने की भनक लगी तो उन्होंने आरोपियों का पीछा करके कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।

थाना कार्यवाहक एसआई सतेंद्र सिंह बटोला का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मोनू व अरुण निवासी ग्राम बहबलपुर का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन में दो युवकों में मारपीट

क्षेत्र के ग्राम खुब्बनपुर के पास दो युवकों के बीच लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। शामली उत्तर-प्रदेश निवासी जमशेद व राशिद दोनों युवक भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर किसी फैक्टरी में कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दोनों में फैक्टरी से बाहर आकर उधार दिए गए रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट से दोनों युवक घायल हो गए। बाद में आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को समझा-बुझाकर शांत किया। थाना कार्यवाहक एसआई सतेन्द्र सिंह बटोला का कहना है कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed