{"_id":"57bc92d74f1c1bcc59d4f9f0","slug":"accused-of-robbing-the-truck-got-caught-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादबाद में पकड़ा गया ट्रक लूट का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादबाद में पकड़ा गया ट्रक लूट का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान से भरे एक ट्रक को लूटे जाने का एक आरोपी मुरादाबाद में पकड़ा गया है। स्थानीय पुलिस की एक टीम बदमाश से पूछताछ के लिए मुरादाबाद रवाना हो गई ।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के संजय गांधी कालोनी के बाहर से सात अगस्त की रात को सामान से भरा एक ट्रक बदमाशों ने लूट लिया था। अगले दिन ट्रक चालक बेहोशी की हालत में बिजनौर में पड़ा मिला था। ट्रक में करीब आठ लाख रुपये का सामान भरा हुआ था। घटना के संबंध चालक जितेंद्र निवासी बिहार ने गंगनहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
एसएसआई रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि ट्रक लूट के एक आरोपी को मुरादाबाद के हसमौली थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने ट्रक लूट की घटना को कबूल किया है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के लिए पुलिस की एक टीम मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई है। बदमाश से पूछताछ के बाद उसको बी-वारंट पर रुड़की लाया जाएगा। यहां से उसे पीसीआर पर लेकर ट्रक बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उसके साथियों का भी पता लगाया जाएगा।