{"_id":"6827324d4165b025af07ec6e","slug":"accused-arrested-for-selling-land-of-dead-person-roorkee-news-c-5-1-drn1027-691523-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मृत व्यक्ति की जमीन बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मृत व्यक्ति की जमीन बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर मृत व्यक्ति की जमीन का बैनामा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अधिवक्ता सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
लक्सर कोतवाली के महाराजपुर कलां गांव निवासी सुमित ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता की वर्ष 2024 में मौत हो गई थी। उसके पिता के नाम खेती की जमीन में उसका नाम विरासत में दर्ज नहीं हो सका था। इसी बीच आरोपी पंकज कुमार निवासी प्रतापपुर, मनोज कुमार प्रमोद कुमार निवासीगण महाराजपुर कलां और एक अधिवक्ता ने फर्जीवाड़ा कर उसकी भूमि का बैनामा कर दिया।
अधिवक्ता सहित चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी प्रमोद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच रायसी चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी ने पुलिस टीम के मामले के एक और आरोपी कपिल कुमार निवासी महाराजपुर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।