फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   accuse of terrorist Mohsin will get identify shelters

रुड़की में ठिकानों की तस्दीक कराएगा आतंकी मोहसिन

Wed, 10 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Wed, 10 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन में गिरफ्तार चार स्थानीय युवकों के बाद अब आतंकी मोहसिन रुड़की में आतंक के राज खोलेगा। रिमांड मिलते ही स्पेशल सेल की टीम उसे रुड़की लेकर पहुंचेगी। यहां देहात व कलियर में मोहसिन के ठिकाने तस्दीक करने के साथ ही कई अहम जानकारियां स्पेशल सेल के हाथ लग सकती हैं।

विज्ञापन


आईबी ने बीते 19 जनवरी को रुड़की देहात से चार युवकों को गिरफ्तार किया था। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पकड़े गए अखलाक, मेहराज, अजीम व ओसामा आईएस के संपर्क में थे और अर्द्धकुंभ के दौरान ट्रेन में बम धमाके की तैयारी में थे। पड़ताल में सामने आया था कि आईएस की कड़ी के रूप में मोहसिन ने उन्हें पूरी साजिश के लिए 50 हजार की पहली किश्त भी मुहैया कराई थी।
विज्ञापन


चारों युवक मोहसिन को भगवानपुर के किशनपुर जमालपुर में किराये के मकान में ठहराने वाले थे, लेकिन कमरा न मिलने पर उसे पिरान कलियर में पनाह दिलाई गई थी।

पांच दिन पहले मोहसिन दिल्ली में स्पेशल सेल के हाथ आ चुका है। अब रिमांड मिलने पर उसे रुड़की लाने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो चारों युवकों के आतंकी कनेक्शन से पहले भी मोहसिन रुड़की आ चुका है। सोशल मीडिया पर अखलाक का संपर्क आईएस से जुडने के बाद वह चारों से मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईबी के इनपुट पर स्थानीय खुफिया विभाग पहले ही संदिग्धों की कुंडली खंगालने में जुटा है। मोहसिन के आने पर स्पेशल सेल को फंडिंग से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकेंगे। इस दौरान कई स्थानीय लोगों से भी स्पेशल सेल की टीम पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed