{"_id":"576439474f1c1b481e11cdf6","slug":"accuse-attacked-to-complainent-brother-after-releasing-on-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटते ही की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल से छूटते ही की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के साथ छेड़खानी करने के मामले में जेल गये आरोपी ने जेल से आते ही अपने साथियों के साथ युवती के भाई पर हमला कर दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों को आता देख आरोपी युवक को छोड़कर भाग निकले। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो वे सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। चौकी प्रभारी नहीं होने के चलते परिजन मामले की तहरीर देकर लौट गए। मामला दो समुदाय के बीच का होने की वजह से तनाव बना हुआ है।
करीब दो महीने पहले क्षेत्र के एक गांव की युवती सुल्तानपुर से अपने गांव आ रही थी। तभी रास्ते में पहले से खड़े सुल्तानपुर निवासी एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। इस मामले में युवती के परिजनों ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। जेल से छूटकर आने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम सुल्तानपुर निवासी आरोपी युवक ने अपने दोस्तों के साथ युवती के भाई को सुल्तानपुर से अपने घर जाते समय रास्ते में रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर चौकी में डटे रहे। पुलिस चौकी प्रभारी के नहीं होने पर परिजन तहरीर देकर लौट गए। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह पंवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामला दो समुदाय का होने की वजह से तनाव बना हुआ है।