{"_id":"5772c4d34f1c1ba32c79b45e","slug":"accuse-absconded-with-handcuff-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
थाने से फरार आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुग्गावाला थाने से पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ अपहरण और बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कोर्ट में पेश किया गया।
अपहरण एवं बलात्कार का आरोपी धर्मवीर पुत्र जनेश्वर निवासी बुग्गावाला विगत नौ जून को बुग्गावाला थाने से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया था। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। कई जगहों पर दबिश भी दी गई थी। तभी मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि धर्मवीर बुग्गावाला स्थित अपने घर पर पहुंचा है।
सूचना पर एसआई देवेंद्र सिंह रावत सहित नूरहसन और प्रवीण गुलेरिया ने छापा मारकर उसे दबोच लिया। जिसके बाद धर्मवीर को थाने लाकर कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष भगवान महर ने बताया कि धर्मवीर पर पहले भी लकड़ी चोरी के आरोप में दो मुकदमें चल रहे हैं।