{"_id":"6852a4ed9e645821a70d77a7","slug":"absconding-accused-arrested-in-case-of-raping-a-minor-roorkee-news-c-5-1-drn1027-718178-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी को क्षेत्र निवासी आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उन्होंने आरोपी के मोबाइल फोन पर उससे संपर्क किया तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किशोरी को तलाश कर लिया था।
मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसपर युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया था। इसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इस बीच आरोपी के लक्सर में एक ठिकाने पर आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि चालान कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।