{"_id":"69f34ac1ce2b95336e0b843e","slug":"a-young-man-was-beaten-inside-his-home-an-fir-has-been-filed-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-154466-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: युवक को घर में घुसकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: युवक को घर में घुसकर पीटा, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 30 Apr 2026 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
दो सगे भाइयों सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
लक्सर। घर के बाहर गाली गलौज करने का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक युवक की घर में घुसकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीनों आरोपियों केे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, लक्सर कोतवाली के भुरना गांव निवासी शशी कुमार ने तहरीर में बताया कि 23 अप्रैल की देर शाम को वह अपने घर में मौजूद था। इस बीच आरोपी अमन व आशीष निवासीगण ग्राम भुरना और अर्जुन निवासी बेरी भलस्बा जनपद सहारनपुर उसके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज करने लगे। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसके घर में घुस आए और उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।