Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man returning from a court date was beaten with sticks

Roorkee News: कोर्ट में तारीख से लौट रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Wed, 14 Jan 2026 04:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from a court date was beaten with sticks
परिवार न्यायालय में सुनवाई से लौट रहे युवक पर नकाबपोशों ने हमला कर दिया। छह नकाबपोशों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी सहित तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




लक्सर निवासी राहुल ने तहरीर में बताया कि उनका उनकी पत्नी रितु निवासी आदर्श काॅलोनी रुड़की के साथ विवाद चल रहा है। सात जनवरी को वह रुड़की परिवार न्यायालय में सुनवाई के लिए गए थे। इस दौरान उसकी पत्नी और भाई ने उनकी बाइक के फोटो खींचे व उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन




लौटते समय जब वह कुआंखेड़ा मार्ग पर पहुंचा तभी पीछे से दो बाइक पर आए छह नकाबपोशों ने उसकी बाइक को जबरदस्ती रोक लिया और लाठी-डंडों से पिटाई की। राहगीरों की भीड़ जमा होने पर आरोपी अगली बार न्यायालय जाने पर जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि युवक की तहरीर पर आरोपी की पत्नी रितु और पत्नी के भाई सुशील सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed