फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A woman was hit on the head with an iron rod, injuring her

Roorkee News: महिला के सिर पर लोहे की राॅड से वार कर घायल किया

Wed, 29 Apr 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Wed, 29 Apr 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
A woman was hit on the head with an iron rod, injuring her
पत्नी को बचाने आए ग्रामीण को भी पीटा, छह आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन




लक्सर। खानपुर ब्रहमपुर गांव में एक महिला के सिर पर लोहे की राॅड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी को बचाने आए ग्रामीण की भी पिटाई की गई। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के खानपुर ब्रहमपुर गांव निवासी तेजपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 मार्च की रात करीब आठ बजे वह और उनकी पत्नी अपने घर में मौजूद थे। इस बीच रंजिश के चलते आरोपी सतपाल, सोनू, प्रदीप, अर्जुन, मनोज कुमार व आशू हाथ में लाठी, डंडे, धारदार हथियार और लोहे की राॅड लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उन पर हमला कर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी के सिर पर लोहे की राॅड से वार कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed