फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A third youth injured in a dumper collision also died, leaving the village in mourning

Roorkee News: डंपर की टक्कर से घायल तीसरे युवक की भी मौत, गांव में मातम

Thu, 02 Apr 2026 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A third youth injured in a dumper collision also died, leaving the village in mourning
मंगलवार रात हुए सड़क हादसे ने अब एक और जान ले ली है। डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक ने भी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ही गांव के तीन चिराग बुझने से जबरदस्तपुर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




मंगलवार रात को पीरपुरा अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन किशोरों को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो किशोरों अयान व मोहम्मद राकिब निवासी जौरासी जबरदस्तपुर की मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायल साहिब को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन




घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी जिसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और बुधवार को उसकी भी मौत हो गई। इस खबर के मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जबरदस्तपुर गांव में इस हादसे के बाद से चूल्हे तक नहीं जले हैं। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों में डंपर चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार चल रहे वाहनों पर गहरा रोष व्याप्त है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed