फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A team of 45 students from Telangana reached IIT Roorkee

Roorkee News: तेलंगाना से 45 छात्रों का दल आईआईटी रुड़की पहुंचा

Sun, 30 Apr 2023 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
A team of 45 students from Telangana reached IIT Roorkee
आईआईटी रुड़की ने युवा संगम उत्सव में तेलंगाना के युवाओं का उत्तराखंड में स्वागत किया। पांच मई तक चलने वाला यह कार्यक्रम भारत सरकार की एक पहल है, जो मुख्य रूप से उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों और अलग-अलग राज्यों से कुछ ऑफ-कैंपस युवाओं के लिए एक्सपोजर टूर आयोजित करने पर केंद्रित है। तेलंगाना के छात्र उत्तराखंड के कई स्थानों जैसे हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और नैनीताल का दौरा करेंगे। वे राज्य की संस्कृति, पर्यटन और विकास के कई पहलुओं से परिचित होंगे। यात्राओं के दौरान युवाओं को पांच व्यापक क्षेत्रों पर्यटन, परंपरा, प्रगति और परस्पर संपर्क से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शनिवार को संस्थान में एनआईटी वारंगल, उस्मानिया विवि, आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल, हैदराबाद, विद्या ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद विवि और तेलंगाना के अन्य प्रमुख एचईआई से 45 छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों और बधिरों के लिए अनुश्रुति स्कूल की भागीदारी रही। इस मौके पर आईआईटी निदेशक प्रो. केके पंत, डॉ. श्रीनिवास बसावजू, प्रो. एमवी सुनील कृष्णा, प्रो. मुकेश कुमार बरुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed