{"_id":"6accf08ece8a089c17091b2d","slug":"demand-for-the-beautification-of-pancheshwar-mahadev-temple-roorkee-news-c-5-1-drn1046-1088629-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पंचलेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पंचलेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण की मांग
विज्ञापन
पौराणिक तीर्थस्थल पंचलेश्वर महादेव मंदिर और पश्चिम बहनी बाण गंगा की बदहाली दूर करने की मांग उठी है। पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मंदिर और गंगा के सौंदर्यीकरण की मांग की।
उन्होंने बताया कि मान्यता के अनुसार महाभारत काल में पांच पांडवों ने यहां शिवालय की स्थापना की थी। यहां वर्ष में दो बार विशाल मेले लगते हैं जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद गंगा किनारे सफाई और सौंदर्यीकरण की उचित व्यवस्था नहीं है। घास और कूड़ा-कबाड़ जमा होने से स्थल की सुंदरता प्रभावित हो रही है। संजय गुप्ता ने 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ को देखते हुए घाटों का विकास, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। साथ ही नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर से मंदिर तक करीब तीन किलोमीटर सड़क निर्माण का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। संवाद