फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A road was built on the pond's land overnight

Roorkee News: तालाब की जमीन पर रातोंरात बना दी सड़क

Wed, 27 May 2026 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A road was built on the pond's land overnight
नगर पालिका प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। पालिका ने नियमों को ताक पर रखकर पहले तालाब की भूमि पर सड़क का निर्माण कर दिया और जब शिकायत हुई तो उसे उखाड़ना पड़ा। इस पूरी प्रक्रिया में पालिका को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। आरोप है कि यह सड़क किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई थी।
विज्ञापन




पालिका प्रशासन ने बिना किसी ठोस योजना और भूमि की जांच किए एक स्थान पर माह अक्तूबर में सड़क का निर्माण करा दिया था। स्थानीय भाजपा नेता व पालिकाध्यक्ष के चाचा ने इस निर्माण पर आपत्ति जताते हुए मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद जब संबंधित भूमि की पैमाइश और जांच कराई गई तो स्पष्ट हुआ कि सड़क तालाब की भूमि पर बनाई गई थी।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने और जांच में गड़बड़ी साबित होने के बाद पालिका प्रशासन बैकफुट पर आ गया। आनन-फानन पालिका ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया और सड़क को तत्काल प्रभाव से खोदवाकर हटाने के निर्देश दिए। अब सड़क उखाड़े जाने के बाद मौके पर फिर से गड्ढे हो गए हैं। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सड़क सरकारी धन का दुरुपयोग करके केवल एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई गई थी। इस पूरे प्रकरण में न केवल पालिका के अधिकारियों की लापरवाही उजागर हुई है बल्कि जनता के टैक्स का पैसा भी बर्बाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला संज्ञान में आने के बाद सड़क निर्माण की जांच कराई गई थी जिसमें भूमि तालाब की निकली। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को सड़क हटाने के निर्देश दिए गए थे। लापरवाही के बिंदुओं की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका मंगलौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed