फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A program was organized on the occasion of Harela festival

Roorkee News: पर्यावरण संरक्षण को हर दिन हरेला करने का लिया संकल्प

Mon, 17 Jul 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
A program was organized on the occasion of Harela festival
पर्यावरण संरक्षण को हर दिन हरेला करने का लिया संकल्प
विज्ञापन




केंद्रीय विद्यालय-2 में हरेला पर्व के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्कृति लेडीज क्लब की ओर से विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही नारा लेखन व अन्य आयोजन किये गए। क्लब की अध्यक्ष डॉ. हेमा पंत, सचिव डॉ. अमिता श्रीवास्तव, केंद्रीय विद्यालय दो के प्राचार्य अरविंद कुमार और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक के प्राचार्य चंद्रशेखर बिष्ट ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उत्तराखंड राज्य के हरेला पर्व का महत्व बताया। साथ ही विद्यालय परिसर में कार्यक्रम में शामिल सभी क्लब की सदस्यों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो सदा से विद्यालय एवं शहर को हरा-भरा रखने के लिए तत्पर है। यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। हरेला पर आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में कालिंदी एवं आभा वाजपेई प्रथम रही, जबकि द्वितीय पुरस्कार रीता सिंह और शालिनी शर्मा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर बीके पांडे, घनश्याम बादल, हरिश्चंद्र भट्ट, तृप्ता शर्मा, वंदना सैनी, मुकेश कुमार, हरेंद्र कुमार, समोद कुमार, नेहा त्यागी, प्रियंका सजवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed