फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A girl from Bihar travelling in Himgiri Express train is missing

Roorkee News: हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही बिहार की युवती लापता

Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A girl from Bihar travelling in Himgiri Express train is missing

विज्ञापन
लक्सर। हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में अपनी बहन के साथ यात्रा कर रही बिहार निवासी एक युवती दो जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने युवती को फोन किया, लेकिन उसका फोन भी बंद मिला। युवती की बहन की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने शनिवार को गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई। महिला दो जून को अपनी 20 वर्षीय बहन के साथ हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में यमुनानगर रेलवे स्टेशन से आरा जाने के लिए सवार हुई थीं। वह ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा कर रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रेन रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उनकी बहन सीट पर नहीं मिली। उन्होंने पास बैठे एक यात्री से मोबाइल फोन लेकर अपनी बहन के नंबर पर फोन किया, लेकिन उसका नंबर बंद मिला। इसके बाद से ही महिला परिजनों के साथ तलाश कर रही है। लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed