फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A festival special train will run between Haridwar and Malda Town

Roorkee News: हरिद्वार से मालदा टाउन के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Fri, 16 Oct 2026 05:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
A festival special train will run between Haridwar and Malda Town
त्योहारों के दौरान रेलवे हरिद्वार से मालदा टाऊन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन को लक्सर सहित मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके साथ ही पंजाब और बिहार के बीच भी दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि, गाड़ी संख्या 03437 मालदा टाऊन - हरिद्वार फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस 17, 24, 31 अक्तूबर और 7,14, 21 और 28 नवंबर को प्रत्येक शनिवार मालदा टाऊन से सुबह 10 बजे रवाना होकर न्यू फरक्का, बहरवां जंक्शन, साहिबगंज, कहालगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभईपुर, मोकामा, बख्तियारपुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, सुल्तानपुर, उतरेटिया, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, लक्सर होते हुए अगले दिन शाम को 5 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 03437 मालदा टाऊन - हरिद्वार एक्सप्रेस हरिद्वार से 18, 25 अक्तूबर और 1, 8, 15, 22, 29 नवंबर को प्रत्येक रविवार शाम 06ः35 पर रवाना होकर ट्रेन इन्हीं रेलवे स्टेशनों से होते हुए अगले दिन रात 11ःः55 पर मालदा टाऊन पहुंचेगी। ट्रेन का दोनों और से 7 - 7 फेरे संचालन होगा। वहीं, गाड़ी संख्या 04639 - 40 छेहरटा - मुजफ्फरपुर - छेहरहटा फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या अमृतसर - छपरा - अमृतसर फेस्टिवल एक्सप्रेस 19 अक्तूबर से 1 दिसंबर के बीच दोनों ओर से 7 - 7 फेरे संचालित की जाएंगी। दोनों ट्रेनों को मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी से जम्मूूतवी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
लक्सर। त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने वाराणसी से जम्मूतवी के बीच विशेष ट्रेन चलाए जाने की घोषणा की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गाड़ी संख्या 04231 - 32 वाराणसी - जम्मूतवी - वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दोनों ओर से एक - एक फेरा संचालित की जाएगी। 18 अक्तूबर को ट्रेन वाराणसी से दोपहर 1ः40 बजे रवाना होगी। अगले दिन शाम 3ः20 पर ट्रेन जम्मूतवी पहुंचेगी। जम्मूतवी से 19 अक्तूबर की शाम 5 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन शाम 5ः 40 पर वाराणसी पहुंचेगी। सीनियर डीसीएम ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन को ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed