फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A case has been registered against the husband and mother-in-law for burning the married woman

Roorkee News: पति और सास के खिलाफ विवाहिता को जलाने के आरोप में केस दर्ज

Sun, 26 Oct 2025 04:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 26 Oct 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the husband and mother-in-law for burning the married woman
भगतनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की हालत गंभीर
विज्ञापन




लक्सर। भगतनपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। विवाहिता के भाई ने उसके पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्सर कोतवाली के भगतनपुर गांव निवासी पारुल 24 अक्तूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। उसे पहले स्थानीय अस्पताल लाया गया था। गंभीर हालत होने पर उसे देहरादून रेफर कर दिया गया था। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है। इस बीच भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी रणवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन पारुल की शादी 24 फरवरी 2019 को भगतनपुर गांव निवासी संजय के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने कार, नकदी, जेवर सहित हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था। पारुल का पति संजय और सास सीतो देवी इससे संतुष्ट न होकर अक्सर बड़ी कार और नकदी की मांग के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते थे।
विज्ञापन

पारुल कई बार प्रताड़ना से तंग होकर मायके भी आई। जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में समझौते के बाद समझाकर उसे वापस ससुराल भेज दिया। इस दौरान उन्हाेंने दो बार रुपये भी दिए। आरोपियों ने 24 अक्तूबर को पहले पारुल के साथ मारपीट की, फिर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया। आरोपी संजय उसे जलता छोड़कर मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। विवाहिता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed