{"_id":"5ad102794f1c1b320a8b465b","slug":"91523647097-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंबेडकर जयंती को लेकर शहर से देहात तक फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंबेडकर जयंती को लेकर शहर से देहात तक फ्लैग मार्च
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/झबरेड़ा। आंबेडकर जयंती और बैसाखी पर्व के मद्देनजर पुलिस फोर्स ने शहर से लेकर देहात तक शक्ति प्रदर्शन करते हुए फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांति से जयंती मनाने का संदेश दिया। वहीं, लोगों को चेतावनी भी दी गई कि यदि कोई उपद्रव करता पाया जाता है, तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
आंबेडकर जयंती को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तमाम तैयारियों पूरी कर ली है। इसके लिए पुलिस प्रशासन जहां लोगों के साथ गांव-गांव शांति समिति की बैठक कर चुका है, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुला लिया है। जिसमें एक-एक कंपनी पीएसी, आईटीबीपी, आरएएफ पहुंची है। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोगों ने अतिरिक्त फोर्स के साथ शहर से लेकर देहात तक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान शहर में सिविल लाइंस से फ्लैग मार्च शुरू किया गया, जो गणेशपुर चौक, मालवीय चौक, जादूगर रोड, रामनगर आदि स्थानों से होता हुआ सिविल लाइंस में ही समाप्त हुआ। अधिकारियों ने लोगों से जयंती को शांति पूर्वक मनाने का आह्वान करते हुए यह भी साफ किया कि शहर में इतनी फोर्स आ चुकी है कि यदि कोई व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ एसके सिंह, कोतवाल साधना त्यागी, कोतवाल कमल कुमार लुंठी आदि मौजूद रहे। इसके बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने झबरेड़ा में इकबालपुर रोड से फ्लैग मार्च शुरू किया। यहां पर थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने लोगों से शांति से जयंती मनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलौर और भगवानपुर में भी फ्लैग मार्च निकाला।