फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   8 year old student molested, mob thrashed

Roorkee News: आठ साल की छात्रा से छेड़खानी, भीड़ ने धुना

Tue, 25 Jul 2023 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
8 year old student molested, mob thrashed
एक युवक ने आठ साल की बच्ची से छेड़खानी कर दी। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक को तलाश कर लिया और उसे पकड़ लिया। मौके पर जमा भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामला अलग-अलग समुदाय का होने पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख निवासी ढंढेरा पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा के पास एक कॉलोनी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह एक आठ साल की छात्रा स्कूल जा रही थी। इस बीच ढंढेरा के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। स्कूल से घर लौटने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। साथ ही छात्रों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले दो-तीन दिन से उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद परिजनों ने छात्रा को साथ लेकर आरोपी युवक की शाम तक तलाश की। इस दौरान छात्रा ने युवक को पहचान लिया और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी युवकों को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। भीड़ को आरोपी युवक की करतूत का पता चला तो वह भी भड़क गई और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने आरोपी युवक को सुपुर्द कर दिया। वहीं, बताया जा रहा है कि युवक समुदाय विशेष का है। जिसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष पनप गया और वह देर शाम बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed