{"_id":"574ddb104f1c1b7c2810a6b7","slug":"72-hours-later-many-villages-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बाद भी कई गांवों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे बाद भी कई गांवों में बत्ती गुल
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। क्षेत्र के दर्जनों गांव में 72 घंटे से विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी है। ग्रामीण गर्मी से हलकान हैं और फसलों की सिंचाई रामभरोसे है। वहीं ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि अंधड़ मे विद्युत लाइनों के ऊपर पेड़ गिरने से टूटी लाइनों को जोड़ने और पेड़ों को हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विगत शनिवार को देर शाम आए अंधड़ और तेज बारिश से जहां ग्रामीणों को कुछ राहत मिली थी वहीं अंधड़ के चलते कई विद्युत पोल जड़ से उखड़ गये थे। कुछ जगह विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गये थे जिससे क्षेत्र के चार दर्जन गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। रविवार को कई गांवों की विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई थी जबकि खानपुर क्षेत्र के शाहपुर, आलमपुरा, हस्तमौली, प्रह्लादपुर, मदारपुर, टांडा जलालपुर, बालचंदवाला, धर्मुपुर, सहीपुर, यायाहापुर, सिकंदरपुर, मोहनावाला, बादशाहपुर गांव की विद्युत व्यवस्था 72 घंटे बाद भी सुचारु नहीं हुई।
विज्ञापन
प्रह्लादपुर के कुशलपाल, रमन वर्मा आदि का कहना है कि निगम की लापरवाही के चलते क्षेत्रीय ग्रामीण गर्मी मे हलकान हो रहे हैं। साथ ही फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अजय कुमार का कहना है कि अंधड़ में विद्युत लाइनों पर काफी पेड़ गिर गये थे इसलिए विद्युत आपूर्ति बहाल होने में समय लग रहा है।
विज्ञापन