फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   व्यापारियों के साथ जेएम से मिले विधायक

व्यापारियों के साथ जेएम से मिले विधायक

Sun, 30 Jul 2017 12:22 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों के साथ जेएम से मिले विधायक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। पॉलिथीन में सामान बेचने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को डेयरी मालिक पर सवा लाख रुपये जुर्माना लगाया था। शनिवार को इसके विरोध में विधायक प्रदीप बत्रा व्यापारियों के साथ जेएम से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। विधायक के अनुरोध पर जेएम ने जुर्माना पांच हजार कर दी।

इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित से कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए खतरा है। इस पर अंकुश लगाना जरूरी है, लेकिन इसके लिए लोगों को जागरूक भी करना होगा। विधायक ने जेएम से कहा कि पॉलिथीन में सामान बेचे जाने पर जुर्माना करना गलत नहीं है, लेकिन जुर्माने की रकम अत्यधिक न हो। उन्होंने जेएम से डेयरी मालिक पर लगाए गए सवा लाख रुपये के जुर्माने को कम करने की बात कही। इस पर जेएम ने जुर्माने की रकम घटाकर पांच हजार रुपये कर दी। साथ ही उन्होंने डेयरी मालिक को चेतावनी दी कि यदि दुबारा पॉलिथीन में सामान बिकता पाया जाता है तो वह सख्त कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed