{"_id":"5a8485ea4f1c1bb2208b9245","slug":"61518634474-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिष महासम्मेलन आज, 200 ज्योतिषी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योतिष महासम्मेलन आज, 200 ज्योतिषी लेंगे भाग
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। श्री शिवशक्ति ज्योतिष अनुसंधान केंद्र रुड़की और सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित ज्योतिष महासम्मेलन आज (बृहस्पतिवार) होगा। इस सम्मेलन में देशभर से करीब 200 ज्योतिषी जुटेंगे। सम्मेलन में जन्मकुंडली, हस्तरेखा, वास्तुदोष और लाल किताब के विशेषज्ञ लोगों के सवालों का जवाब देंगे।
कार्यक्रम के संयोजक आचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि सम्मेलन का श्रीगणेश यज्ञ से होगा। इसके बाद उनकी ओर से लिखी गई गो संहिता पुस्तक का विमोचन होगा। सम्मेलन में तीन सत्र होंगे। प्रथम सत्र में भारत का भविष्य, आर्थिक सामाजिक सुरक्षा पर ज्योतिषी विचार रखेंगे। द्वितीय सत्र में जन्मकुंडली, हस्तरेखा, अंकशास्त्र, वास्तुशास्त्र, लाल किताब सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी। तीसरे सत्र में सम्मेलन में उपस्थित लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान ज्योतिषी लोगों के प्रश्नों का जन्मकुंडली के अनुसार जवाब देंगे। कारोबार में वृद्धि, सरकारी नौकरी के योग, कन्या विवाह में आ रही रुकावट, विदेश यात्रा के योग, पदोन्नति में आ रही रुकावट को दूर करने के उपाय भी बताए जाएंगे। नए मकान बनाने के बाद वास्तुदोष के कारण में घर में शांति न होना, धन का न रुकना, परिवार के मुखिया का अचानक तबादला होना, चोट लगाना, धन हानि होने आदि होने पर वास्तुदोष को दूर करने के उपाय भी बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जोधपुर से पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी, दिल्ली से डॉ. एचएस रावत, मध्य प्रदेश से पंडित दिनेश शर्मा, झारखंड से जे.जह्नवी, यूपी से पंडित धनेश मणि त्रिपाठी, कानपुर से डॉ.एके दुबे पद्मेश, गाजियाबाद से डॉ.ललित पंत, अरुण बंसल, डॉ.चंद्रशेखर शास्त्री, डॉ.संजीव अग्रवाल शामिल होंगे।