{"_id":"597b88f34f1c1bf5768b456b","slug":"61501268211-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अगस्त से बच्चों के साथ-साथ अब गुरूजी भी आएंगे ड्रेस में नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अगस्त से बच्चों के साथ-साथ अब गुरूजी भी आएंगे ड्रेस में नजर
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। सरकारी स्कूलों में एक अगस्त से छात्र-छात्राओं के साथ गुरुजी भी यूनिफार्म में नजर आएंगे। विभाग ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इस संबंध में सरकारी विद्यालयों में आदेश मिल गए हैं।
ड्रेस कोड निर्धारण के लिए सभी ब्लॉकों में समिति का गठन किया गया था, लेकिन ड्रेस को लेकर हुई खींचतान के बाद शिक्षा महानिदेशक ने गठित समिति को निरस्त करते हुए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। इस पर विभाग की ओर से शिक्षक और शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। एक अगस्त से सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को विद्यालय में ड्रेस पहनकर आना होगा। ड्रेस की अनिवार्यता को देखते हुए अब सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं ड्रेस बनवाने में जुट गए हैं। इस संबंध में बीईओ ब्रह्मपाल सिंह सैनी का कहना है कि शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए ड्रेस कोड निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में सभी सरकारी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है। एक अगस्त से शिक्षक-शिक्षिकाओं को ड्रेस में स्कूल आना होगा।