फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   60 lakh cheated by bluffing the chicken farm owner

मुर्गी फार्म मालिक को झांसा देकर 60 लाख की ठगी

Wed, 20 Apr 2022 08:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
60 lakh cheated by bluffing the chicken farm owner
पांच लोगों ने मुर्गी फार्म मालिक को झांसा देकर लाखों की ठगी को अंजाम दिया है। पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने इनकार कर दिया। आरोप है कि दबाव बनाने पर पांचों ने धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांचों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कोटवाल निवासी साजिद ने बताया कि उनका गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मुर्गी फार्म है। उनकी जितेंद्र सिंह सैनी निवासी कैथल, हरियाणा से जान पहचान थी। कुछ माह पूर्व जितेंद्र अपने साथियों के साथ मुर्गी फार्म पर आया था। जितेंद्र और उसके साथियों ने बताया था कि मुर्गी फार्म में मोटा मुनाफा होगा अगर वह उनके साथ मिलकर काम करे। साथ ही बताया कि वह हरियाणा में भी उन्हें मोटा मुनाफा करवा सकते हैं। कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए उन्होंने 60 लाख रुपये की मांग की। विश्वास में आकर उन्होंने पूरी रकम दे दी। आरोप है कि रकम लेने के बाद पांचों ने कोई मुनाफा नहीं दिया। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर उक्त लोगों ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उन्होंने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। अब कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जितेंद्र सिंह सैनी निवासी 10 अमरगढ़ गामड़ी, जिला कैथल हरियाणा, सोनू डांडा निवासी कुलतारण जिला कैथल और राजकुमार उर्फ राजू गुर्जर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed