फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   580 youth got corona vaccine

580 युवाओं ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Sun, 06 Jun 2021 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
580 youth got corona vaccine
शहर में शनिवार को खोले गए छह वैक्सीनेशन सेंटरों में से चार पर 18 से अधिक आयु वालों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया, जबकि दो सेंटर 45 अधिक आयु वालों के लिए चलाए गए थे। इनमें 580 युवाओं ने और अन्य दो केंद्रों पर 72 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

शहर में 26 मई तक 18 से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगाने का काम चल रहा था, लेकिन जिले में कोरोना वैक्सीन खत्म हो जाने के चलते यह बंद हो गया। शुक्रवार को जिले में 18 से अधिक आयु वालों के लिए वैक्सीन पहुंच गई थी। ऐसे में शुक्रवार शाम सात बजे सेशन साइट ओपन कर चार केंद्रों के लिए स्लॉट बुक किए गए। इसमें बीएसएम इंटर कॉलेज के लिए 200 और अन्य सभी केंद्रों के लिए 150-150 लोगों के स्लॉट बुक किए गए। शनिवार सुबह 10 बजे सभी सेंटरों पर वैक्सीनेशन का काम शुरू हो गया था। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर ने बताया कि पहले दिन सभी चार सेंटरों पर 580 युवाओं को वैक्सीन लगाई गई। दो सेंटरों पर 45 अधिक आयु वालों को भी टीके लगाए गए। इन दोनों केंद्रों पर 72 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

हर मिलाप धर्मशाल में आज लगेगा वैक्सीनेशन कैंप
रुड़की। पंजाबी महासभा उत्तराखंड, रुड़की विकास मंच व टीम जीवन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साकेत स्थित हर मिलाप धर्मशाला में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीन कैंप लगाया जाएगा। कैंप का संयोजन कर रहे भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने बताया कि हरिद्वार के पूर्व मेयर मनोज गर्ग की ओर से शिविर के आयोजन में विशेष सहयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed