{"_id":"5b5ca54e4f1c1be94b8b73f3","slug":"51532798286-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की बना ओवर आल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोंटफोर्ट स्कूल रुड़की बना ओवर आल चैंपियन
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। मोंटफोर्ट स्कूल में द्वितीय मोंटफोर्ट स्कूल चैस चैंपियनशिप में मोंटफोर्ट स्कूल ओवरऑल चैंपियन बना।
इस टूर्नामेंट में हरिद्वार भगवानपुर एवं रुड़की के दस स्कूल डीपीएस, ग्रीनविले मार्डन, चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल, सर्वज्ञ पब्लिक स्कूल, स्काईवार्ड पब्लिक स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, माउंट जी लिट्रा एवं आदर्श बाल निकेतन के लगभग 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
तीन प्रारूप में आयोजित प्रतियोगिता में बालक सब जूनियर वर्ग में मोंटफोर्ट के हिमांशु शुक्ला प्रथम, इसी स्कूल के भव्य गेरा द्वितीय व चंद्रशेखर एकेडमी के अर्थ धीमान तृतीय रहे। बालिका सब जूनियर वर्ग में मोंटफोर्ट की कल्पना प्रथम, मोंटफोर्ट की ही वमिका द्वितीय व माउंट जी लिट्रा की अवनि तृतीय रही। बालक जूनियर वर्ग में संयुक्त रूप से डीपीएस के कृष्ण माहेश्वरी एवं मोंटफोर्ट के देवरूप दास प्रथम रहे। माउंट जी लिट्रा के प्रियांशु द्वितीय एवं मोंटफोर्ट के हर्षिम मनिक तृतीय रहे। बालिका जूनियर वर्ग में मोंटफोर्ट की ज्वेरिया असदी प्रथम, मोंटफोर्ट की ही उर्वशी द्वितीय एवं ग्रीनविले स्कूल की खुशी तृतीय रहीं। बालक सीनियर वर्ग में स्काईवार्ड के उत्कर्ष प्रथम, मोंटफोर्ट के अभिनव द्वितीय एवं स्काईवार्ड के मोहित सैनी तृतीय रहे। बालिका सीनियर वर्ग में चंद्रशेखर स्कूल की अनुग्या प्रथम, मोंटफोर्ट की वान्या गुप्ता द्वितीय व सर्वज्ञ स्कूल की आयुषी तृतीय रहीं।
विज्ञापन