फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लक्सर शुगरमिल गेट न नहीं खरीदेगा अन्य समितियों का गन्ना

लक्सर शुगरमिल गेट न नहीं खरीदेगा अन्य समितियों का गन्ना

Mon, 26 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लक्सर शुगरमिल गेट न नहीं खरीदेगा अन्य समितियों का गन्ना
लक्सर। एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में तय किया गया कि अब लक्सर शुगर मिल गेट पर जनपद की अन्य समितियों का गन्ना नहीं खरीदा जाएगा। एसडीएम ने कहा कि इस संबंध में किसानों को लिखित आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि लक्सर शुगर मिल की ओर से नजीबाबाद, इकबालपुर और ज्वालापुर समिति से गन्ना खरीदा जा रहा है। इससे क्षेत्रीय किसान विधिवत ढंग से अपने गन्ने की आपूर्ति नहीं करा पा रहे हैं। इससे काफी दिक्कतें हो रही है। व्यवस्थाओं से नाराज किसानों ने शुक्रवार को भी हंगामा किया था। तब किसानों ने बाहरी गन्ने की खरीद पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की मांग की थी। रविवार को एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने मिल प्रबंधन और किसानों की तहसील मुख्यालय पर बैठक आयोजित की गई। गन्ना विकास समिति के चेयरमैन चौधरी महिपाल सिंह का कहना था कि मिल की ओर से नजीबाबाद ज्वालापुर और इकबालपुर गन्ना समितियों का गन्ना खरीदा जा रहा है, जबकि क्षेत्र के किसानों के पास अभी आधा गन्ना शेष है। इसकी वजह से किसान अपनी अगली फसल की बुआई भी नहीं कर पा रहे है। मिल से सेटिंग कर नगद गन्ने की खरीद की जा रही है। इसका नुकसान समिति को भी उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बाहरी गन्ने की खरीद पर पूरी तरह अंकुश लगाए जाने की मांग की। इस पर मिलकर गन्ना महाप्रबंधक सुरेश कुमार ने किसानों को इस बाबत लिखित पत्र दिया। इसमें लक्सर शुगर मिल द्वारा किसी भी समिति का गन्ना गेट पर नहीं खरीदा जाएगा। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया की शुगर मिल द्वारा गेट पर बाहरी गन्ने की खरीद न करने का लिखित पत्र दिए जाने पर किसानों ने आंदोलन करने की घोषणा भी समाप्त कर दी है। बैठक में वीरेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह, वीर सिंह, अमित चौधरी, राकेश प्रधान, कालूराम चौधरी, सतबीर सिंह, दीपक चौधरी, विशाल चौधरी, सुशील चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed