{"_id":"5ab3f6214f1c1bbe758b6e72","slug":"41521743393-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण से बही मैदान के विकास की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण से बही मैदान के विकास की बयार
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/हरिद्वार।
प्रदेश की भावनात्मक राजधानी का दर्जा हासिल कर चुकी गैरसैंण में आज जब त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के बजट का पिटारा खुला तो पहाड़ ही नहीं मैदान के लिए भी विकास की बयार बही। बजट में एक ओर जहां बहुप्रचारित रुड़की देवबंद रेलवे लाइन को अतिशीघ्र पूरा करने के लिए पीएम मोदी की प्राथमिकता वाली योजना के तहत अतिशीघ्र पूरा करने का संकल्प दिखाया गया है, वहीं मेट्रो के लिए भारी भरकम बजट का प्रावधान कर दिया गया है।
रुड़की को गढ़वाल मंडल विकास निगम का एक नया अतिथि गृह तोहफे के रूप में मिलेगा। वहीं हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश के किसानों के लिए भी यह बजट काफी कारगर साबित होने वाला है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत द्वारा पेश किए गए बजट में मैदानी क्षेत्र के लिए काफी कुछ रखा गया है। बजट में जहां लंबे समय से अधूरी पड़ी देवबंद रुड़की रेलवे लाइन को तेजी से पूरा करने की बात कही गई है, वहीं यूपी और उत्तराखंड के बीच तकनीकी पहलुओं में उलझी गंगनहर में क्याकिंग और कैनोइंग जैसी प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए इसका विकास करने का भी जिक्र बजट में किया गया है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की माने तो यह बजट पूरे प्रदेश के समग्र विकास का ब्लू प्रिंट है। इसमें जहां मेट्रो जैसी अति महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प है तो वहीं चिकित्सा शिक्षा, कृषि को विकसित करने के लिए इच्छाशक्ति भी दिखाई गई है। उन्होंने बताया कि इस बजट में हर वर्ग के कल्याण की योजना को समाहित किया गया है।