{"_id":"5aaeb22b4f1c1bbf088b5fa1","slug":"41521398315-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादनगर चौक पर लगाए डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादनगर चौक पर लगाए डिवाइडर
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। आजाद नगर चौक पर बने कट को रविवार को बंद कर यातायात पुलिस ने आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को बड़ी राहत दिलाई। कट पर डिवाइडर लगा देने से सुबह से शाम तक चौक पर वाहन सरपट दौड़ते रहे। अब पुलिस हाईवे और संपर्क मार्गों पर जगह-जगह कट चिह्नित कर उन्हें भी बंद करने जा रही है।
आजाद नगर चौक में कट से देहरादून हाईवे पर प्रतिदिन जाम लग रहा था। इस दौरान जाम में एंबुलेंस भी फंस जाती थी। स्कूली वैन और बसें भी आए दिन जाम में फंसी रहती थी। जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान थे। इस पर यातायात पुलिस की किरकिरी हो रही थी। कट से हो रही परेशानी से यातायात पुलिस ने जिला प्रशासन को भी अवगत कराया था। प्रशासन की सहमति पर पुलिस ने आजाद नगर चौक पर बने कट को बंद कर डिवाइडर लगा दिए हैं। अब पुहाना रोड से आने वाला ट्रैफिक जेल के सामने बने कट से रुड़की की ओर आएगा। जबकि सहारनपुर और देहरादून से आने वाहनों को बीएसएम तिराहा से चौक पर आना होगा। कट बंद करने पर स्थानीय निवासी संजय पंत, एमएल बहुगुणा आदि ने यातायात पुलिस का आभार जताया और लोगों से सहयोग की अपील की।
सड़क पर चले रहे सर्विस सेंटरों पर भी हो कार्रवाई
रुड़की। देहरादून रोड पर गणेशपुर पुल से भगवानपुर तक हाईवे के किनारे खुले सर्विस सेंटरों से भी हाईवे पर जाम लग रहा है। सेंटर में आने वाले वाहनों को सड़क पर खड़ा कर उनकी मरम्मत की जा रही है। जबकि इस समय शहर में सर्विस सेंटरों की संख्या 30-35 बताई जा रही है। कई दुकानदार छोटी दुकान किराए पर लेकर सारा काम हाईवे पर करते हैं। इनसे यातायात बाधित हो रहा है। ऐसे में इन सर्विस सेंटरों के खिलाफ यातायात पुलिस कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
कोट-
आजादनगर चौक पर जाम से निजात दिलाने के लिए कट को बंद कर दिया गया है। जिन कटों से हाईवे पर जाम लगता है उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। सर्विस सेंटरों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
बिपेंद्र सिंह, यातायात निरीक्षक, रुड़की
डिवाइडर खुलवाने को प्रदर्शन
रुड़की। आजाद नगर चौक पर यातायात पुलिस की ओर से कट बंद करने के बाद पीपुल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डिवाइडर खुलवाने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष नवीन जैन ने कहा कि आजाद नगर चौक पर डिवाइडर लगाने से जनता को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कट बंद होने के बाद लोगों को जेल के सामने और बीएसएम तिराहा तक जाना पड़ेगा। इससे चालकों को लंबा सफर तय करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को कट बंद करने से पहले सड़कों पर अतिक्रमण को हटाना चाहिए था। सड़क पर मध्य में खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। पार्टी सदस्य प्रदीप डंगवाल ने कहा कि लोगों के लिए पैदल चलने के लिए रास्ता छोड़ना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पार्टी डिवाइडर लगाने का विरोध करती है। विरोध करने वालों में अजय, इसरार, गुलफाम, आलम, पिंकी नारंग, बिंदी सैनी, भूरा, नौसाद आदि थे।