फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   41 thousand rupees were cheated from a young man in the name of selling iPhone

Roorkee News: आईफोन के नाम पर युवक से 41 हजार ठगे

Wed, 15 Nov 2023 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
41 thousand rupees were cheated from a young man in the name of selling iPhone
साइबर ठगों ने आईफोन बिक्री के नाम पर एक युवक से हजारों रुपये की ठगी कर ली। युवक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाषनगर निवासी शुभम ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने ओएलएक्स पर एक आईफोन बिक्री का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर फोन बेचने वाला का मोबाइल नंबर भी था। उसने मोबाइल नंबर पर बात की तो फोन बेचने से वाले से 41 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। उसने बताया कि उक्त व्यक्ति ने एडवांस में खाते में रकम ट्रांसफर जमा करने की बात कही।
विज्ञापन


साथ ही कहा कि वह कूरियर के जरिये उसके बताए पते पर मोबाइल भेज देगा। विश्वास में आकर उसने खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। मंगलवार शाम तक आईफाेन नहीं आया तो उसने उसके मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। युवक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed