फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   40 lakh embezzlement case filed against the accountant of the company

कंपनी के लेखाकार पर 40 लाख के गबन का केस दर्ज

Fri, 20 May 2022 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
40 lakh embezzlement case filed against the accountant of the company
सिकंदरपुर के पास लकेशरी स्थित एक पाइप कंपनी के प्रबंधक ने अपने लेखाकार के खिलाफ 40 लाख के गबन की तहरीर भगवानपुर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के पास लकेशरी में एक पाइप बनाने वाली मैसर्स तिरुपति स्ट्रक्चरल्स कंपनी है। कंपनी के मैनेजर एचएस बिष्ट ने भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि कुछ समय से उनकी कंपनी में काम पूरा होने के बावजूद उस अनुपात में मुनाफा नहीं हो रहा था। इसके चलते कंपनी के महाप्रबंधक अमित गोयल ने मामले की जांच करवाई। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि कंपनी में लेखाकर ने तैयार किए गए खातों में करीब सात लाख का घोटाला किया है। इसके बाद कंपनी महाप्रबंधक ने मामले की विस्तार से जांच शुरू कर दी। जांच में 40 लाख से ज्यादा का गबन किए जाने का मामला सामने आया। ये गबन कंपनी के लेखाकार पंचदेव दुबे निवासी शिवपुरम पनियाला रोड, रुड़की ने किया था। उन्होंने बताया कि लेखाकार कंपनी में वर्ष 2008 से कार्यरत था। कंपनी ने उसपर भरोसा कर सभी काम उसे सौंपा हुआ था। लेखाकार को ही कंपनी के कैशियर का काम सौंपा गया था। जांच में पाया गया कि लेखाकार खातों में गड़बड़ी कर पैसे का गबन कर रहा था। कंपनी महाप्रबंधक के निर्देश पर कंपनी मैनेजर एचएस बिष्ट ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लेखाकार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed