फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला समूहों को बिना ब्याज पांच लाख, किसानों का बिजली सरचार्ज माफ

महिला समूहों को बिना ब्याज पांच लाख, किसानों का बिजली सरचार्ज माफ

Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
महिला समूहों को बिना ब्याज पांच लाख, किसानों का बिजली सरचार्ज माफ
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को रुड़की में अटल आयुष्मान योजना का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आह्वान किया कि पहले अपना गोल्डन कार्ड बनवाएं, फिर अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि रोजाना एक लाख कार्ड बनाकर प्रदेश के 23.5 लाख परिवारों का फरवरी के अंत तक गोल्डन कार्ड बनाना सरकार का लक्ष्य है। इस दौरान सीएम ने महिला समूहों को पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के देने और किसानों के बिजली बिल का सरचार्ज माफ करने की घोषणा की।
नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह एक कैशलेस स्कीम है, जिसमें सूचीबद्ध 170 अस्पतालों में बिना पैसा लिए, जाति और धर्म के भेदभाव से रहित होकर सभी को इलाज मुहैया कराया जाएगा। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ-सबका विकास का परिचायक होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा हमारी प्राथमिकताओं में है। सरकार जल्द प्रदेश के सभी बच्चों और बुजुर्गों के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों में ओपीडी निशुल्क करने जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पांच लाख तक का ऋण भी बिना ब्याज के दिया जाएगा। सरकार ने शहीदों के आश्रितों को नौकरी देनी शुरू की है।
विज्ञापन

इस दौरान सीएम ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। साथ ही शहर की सड़कों के लिए 18 करोड़ समेत गंगनहर किनारे घाटों का सौंदर्यीकरण, रोडवेज बस अड्डे का आईएसबीटी की तर्ज पर पुनर्निर्माण, गणेशपुर पुल से रामपुर चुंगी तक डबल आर्म पोल लगाए जाने समेत कई अन्य घोषणाएं कीं। इस दौरान अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए स्टॉल लगाए गए थे। नगर निगम, ऊर्जा निगम समेत अन्य विभागों के स्टॉलों पर भी समस्याओं का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम को शहर विधायक प्रदीप बत्रा, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, राज्यमंत्री विनोद आर्य, पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सिंह सैनी, सीएम के सलाहकार डॉ. नरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी विनय रोहिल्ला, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार चिकित्सकों की नियुक्ति की
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कम समय में एक हजार नए चिकित्सकों की भर्ती की है। उनकी सरकार से पहले प्रदेश में 1100 चिकित्सक थे, जो अब बढ़कर 2133 हो गए हैं।

गन्ने का बकाया देने के लिए जारी होगा साफ्ट लोन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी शुगर मिलों में बकाया गन्ना भुगतान कर दिया है। निजी शुगर मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एक शुगर मिल पर रिसीवर नियुक्त किया गया है। जल्द सभी किसानों को बकाया गन्ना भुगतान जारी करने के लिए साफ्ट लोन यानी सस्ती ब्याज दरों पर लोन देने की तैयारी की जा रही है। इससे किसानों का पिछला सभी बकाया जारी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed